Blog Archives
स्कन्दमाता ( Ma Skandamata is worshiped on fifth day of Navaratri )
Please Click Here to Subscribe for Monthly Magazine on Mantra Tantra Sadhana
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रित करद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंद माता यशस्विनी॥
भोले शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता ने महान व्रत किया था अतः नवरात्र में महादेव की पूजा अवश्य करें क्योंकि इनकी पूजा न होने से देवी की कृपा नहीं मिलती है। प्रतिदिन कम से कम ग्यारह माला शिव पंचाक्षरी मंत्र “नमः शिवाय” की अवश्य करें एवं शिवलिंग पर जल चढ़ाये ।
नवरात्र के नौ दिन दुर्गा मां के भक्तों के लिए अपने नौ ग्रहों को शांत कराने का अहम मौका होता है। नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा होती है. वात्सल्य की प्रतिमूर्ति मां स्कंदमाता भगवान स्कंद को गोदी में लिए हुए हैं और इनका यह रूप साफ जाहिर करता है कि यह ममता की देवी अपने भक्तों को अपने बच्चे के समान समझती हैं। साथ ही मां स्कंदमाता की पूजा करने से भगवान स्कंद की पूजा भी स्वत: हो जाती है।
नवरात्र व्रत विधि और मंत्र
नवरात्र पर्व के दिनों में व्रत रखने के अतिरिक्त जो सबसे अहम कार्य करना होता है वह है मां की पूजा-अर्चना और उनकी अराधना करना। मां दुर्गा और उनके रूपों की पूजा करने के लिए अलग-अलग विधियां और सभी देवियों के अलग मंत्र हैं जिनकी सहायता से मां दुर्गा और अन्य देवियों की पूजा की जाती है।
मां स्कंदमाता के मंत्र और पूजन विधि.
शक्ति के इस स्वरूप की उपासना पांचवें दिन की जाती है। देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान स्कन्द यानि भगवान कार्तिकेय की माता होने के कारण इन्हें स्कंदमाताके नाम से जानते हैं। यह शक्ति व सुख का एहसास कराती हैं। ये सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं, इसी कारण इनके चेहरे पर तेज विद्यमान है। इनका वर्ण शुभ्र है।
भगवान स्कंद (भगवान कार्तिकेय) बाल रूप में स्कंदमाता की गोद में बैठे हैं। यही देवी का स्वरूप है जो साफ दर्शाता है कि मां वात्सल्य से ओतप्रोत हैं। यह हमारे भीतर कोमल भावनाओं में अभिवृद्धि करता है। आंतरिक व बाह्य जीवन को पवित्र व निष्पाप बनाते हुए आत्मोन्नति के मार्ग पर अग्रसर करता है।
मां की उपासना के साथ ही भगवान स्कंद की उपासना स्वयं ही पूर्ण हो जाती है, क्योंकि भगवान बालस्वरूप में सदा ही अपनी मां की गोद में विराजमान रहते हैं। भवसागर के दु:खों से छुटकारा पाने के लिए इससे दूसरा सुलभ साधन कोई नहीं है.
मां स्कंदमात का स्वरूप
स्कन्दमाता कमल के आसन पर विराजमान हैं, इसलिए इन्हें पद्मासन देवी भी कहा जाता है। इनका वाहन भी सिंह है। इन्हें कल्याणकारी शक्ति की अधिष्ठात्री भी कहा जाता है। यह दोनों हाथों में कमंडल लिए हुए हैं। स्कन्द माता की गोद में उन्हीं का सूक्ष्म रूप छह सिर वाली देवी का है। अतः इनकी पूजा-अर्चना में मिट्टी की 6 मूर्तियां सजाना जरूरी माना गया है।
कैसे करें मां स्कंदमाता- की पूजा
माना जाता है कि मां स्कंदमाता की उपासना से मन की सारी कुण्ठा जीवन-कलह और द्वेष भाव समाप्त हो जाता है। मृत्यु लोक में ही स्वर्ग की भांति परम शांति एवं सुख का अनुभव प्राप्त होता है। साधना के पूर्ण होने पर मोक्ष का मार्ग स्वत: ही खुल जाता है.
साधना विधान
सर्वप्रथम मां स्कंद माता की मूर्ति अथवा तस्वीर को लकडी की चौकी पर पीले वस्त्र को बिछाकर उस पर कुंकुंम से ॐ लिखकर स्थापित करें। मनोकामना की पूर्णता के लिए हाथ में पीले पुष्प लेकर मां स्कंद माता के दिव्य ज्योति स्वरूप का ध्यान करें।
ध्यान के बाद हाथ के पुष्प चौकी पर छोड दें। तदुपरांत मां का पंचोपचार विधि द्वारा पूजन करें। पीले नैवेद्य का भोग लगाएं तथा पीले फल चढ़ाएं। इसके बाद मां के श्री चरणों में प्रार्थना कर आरती पुष्पांजलि समर्पित करें तथा भजन कीर्तन करें.
स्कंदमाता के मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु माँ स्कंदमाता रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
ध्यान मंत्र –
सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रित करद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कंद माता यशस्विनी॥
For astrology, mantra diksha & sadhna guidance email to sumitgirdharwal@yahoo.com, shaktisadhna@yahoo.com or call us on 9917325788 (Shri Yogeshwaranand Ji). For more information visit http://www.baglamukhi.info or http://www.yogeshwaranand.org
Other Articles on Mantra Tantra Yantra
1. Baglamukhi Puja Vidhi in English (Maa Baglamukhi Pujan Vidhi)
2. Dus Mahavidya Tara Mantra Sadhana Evam Siddhi
3. Baglamukhi Pitambara secret mantras by Shri Yogeshwaranand Ji
4. Bagalamukhi Beej Mantra Sadhana Vidhi
5. Baglamukhi Pratyangira Kavach
7. Orignal Baglamukhi Chalisa from pitambara peeth datia
8. Baglamukhi kavach in Hindi and English
10. Baglamukhi Chaturakshari Mantra Vidhi
11. Dusmahavidya Dhuamavai (Dhoomavati) Mantra Sadhna Vidhi
12. Mahashodha Nyasa from Baglamukhi Rahasyam Pitambara peeth datia
13. Mahamritunjaya Mantra Sadhana Vidhi in Hindi and Sanskrit
14. Very Rare and Powerful Mantra Tantra by Shri Yogeshwaranand Ji
15. Mahavidya Baglamukhi Sadhana aur Siddhi
16. Baglamukhi Bhakt Mandaar Mantra
18. Dusmahavidya Mahakali Sadhana
19. Shri Balasundari Triyakshari Mantra Sadhana
21. Click Here to Download Sarabeswara Kavacham
22. Click Here to Download Sharabh Tantra Prayoga
23. Click Here to Download Swarnakarshan Bhairav Mantra Sadhana Vidhi By Gurudev Shri Yogeshwaranand Ji
34. Download Mahakali Mantra Tantra Sadhna Evam Siddhi in Hindi Pdf
35. Download Twenty Eight Divine Names of Lord Vishnu in Hindi Pdf
36. Download Shri Hanuman Vadvanal Stotra in Hindi Sanskrit and English Pdf
37. Download Shri Narasimha Gayatri Mantra Sadhna Evam Siddhi in Hindi Pdf
38. Download Santan Gopal Mantra Vidhi in Hindi and Sanskrit Pdf
39. Download Shabar Mantra Sadhana Vidhi in Hindi Pdf
40. Download sarva karya siddhi hanuman mantra in hindi
41. Download Baglamukhi Hridaya Mantra in Hindi Pdf
42. Download Baglamukhi Mantra Avam Sadhna Vidhi in Hindi
43. Download Shiva Shadakshari Mantra Sadhna Evam Siddhi ( Upasana Vidhi)
44. Download Vipreet Pratyangira Mantra Sadhna Evam Siddhi & Puja Vidhi in Hindi Pdf
45. Download Aghorastra Mantra Sadhna Vidhi in Hindi & Sanskrit Pdf
46. Download Shri Lalita Tripura Sundari khadgamala Stotram in Sanskrit & Hindi Pdf
ब्रह्मचारिणी (Ma Brahmacharini is worshiped on Second Day of Navatri)
नवशक्ति का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी
Please Click Here to Subscribe for Monthly Magazine on Mantra Tantra Sadhana
या देवी सर्वभूतेषु माँ ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
मां दुर्गा की नवशक्ति का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण इस देवी को तपश्चारिणी अर्थात् ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया।
यहां ब्रह्म का अर्थ तपस्या से है। मां दुर्गा का यह स्वरूप भक्तों और सिद्धों को अनंत फल देने वाला है। इनकी उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है।
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
ब्रह्मचारिणी का अर्थ तप की चारिणी यानी तप का आचरण करने वाली। देवी का यह रूप पूर्ण ज्योतिर्मय और अत्यंत भव्य है। इस देवी के दाएं हाथ में जप की माला है और बाएं हाथ में यह कमण्डल धारण किए हैं।
पूर्व जन्म में इस देवी ने हिमालय के घर पुत्री रूप में जन्म लिया था और नारदजी के उपदेश से भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए घोर तपस्या की थी। इस कठिन तपस्या के कारण इन्हें तपश्चारिणी अर्थात् ब्रह्मचारिणी नाम से अभिहित किया गया। एक हजार वर्ष तक इन्होंने केवल फल-फूल खाकर बिताए और सौ वर्षों तक केवल जमीन पर रहकर शाक पर निर्वाह किया।
कुछ दिनों तक कठिन उपवास रखे और खुले आकाश के नीचे वर्षा और धूप के घोर कष्ट सहे। तीन हजार वर्षों तक टूटे हुए बिल्व पत्र खाए और भगवान शंकर की आराधना करती रहीं। इसके बाद तो उन्होंने सूखे बिल्व पत्र खाना भी छोड़ दिए। कई हजार वर्षों तक निर्जल और निराहार रह कर तपस्या करती रहीं। पत्तों को खाना छोड़ देने के कारण ही इनका नाम अपर्णा नाम पड़ गया।
कठिन तपस्या के कारण देवी का शरीर एकदम क्षीण हो गया। देवता, ऋषि, सिद्धगण, मुनि सभी ने ब्रह्मचारिणी की तपस्या को अभूतपूर्व पुण्य कृत्य बताया, सराहना की और कहा- हे देवी आज तक किसी ने इस तरह की कठोर तपस्या नहीं की। यह तुम्हीं से ही संभव थी। तुम्हारी मनोकामना परिपूर्ण होगी और भगवान चंद्रमौलि शिवजी तुम्हें पति रूप में प्राप्त होंगे। अब तपस्या छोड़कर घर लौट जाओ। जल्द ही तुम्हारे पिता तुम्हें बुलाने आ रहे हैं।
दुर्गा पूजा के दूसरे दिन देवी के इसी स्वरूप की उपासना की जाती है। इस देवी की कथा का सार यह है कि जीवन के कठिन संघर्षों में भी मन विचलित नहीं होना चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी देवी की कृपा से सर्व सिद्धि प्राप्त होती है।
After Kushmanda form, Goddess Parvati took birth at the home of Daksha Prajapati. In this form the Goddess Parvati was a great Sati and her unmarried form is worshipped as Goddess Brahmacharini. Goddess Brahmacharini is worshipped on the second day of Navratri. It is believed that Lord Mangal, the provider of all fortunes, is governed by Goddess Brahmacharini. Goddess Brahmacharini is depicted as walking on the bare feet. She has two hands and She carries Jap Mala in the right hand and Kamandal in the left hand. Goddess Brahmacharini did severe penance to get Lord Shiva as her husband. She performed hard austerity and due to which She was called Brahmacharini.
It is stated that during her penance to get Lord Shiva as her husband She spent 1000 years on the diet of flowers and fruits and another 100 years on the diet on leafy vegetables while sleeping on the floor.
Further She followed strict fasting regimen while staying at open place in scorching summers, harsh winters and stormy rains. According to Hindu mythologies She was on diet of Bilva leaves for 3000 years while She prayed to Lord Shankar. Later She even stopped eating Bilva leaves and continued her penance without any food and water. She was known as Aparna when She left eating Bilva leaves.
As legends go Goddess Brahmacharini immolated herself by wishing to get a father in her next birth who can respect her husband Lord Shiva.
For Astrology, Mantra Diksha & Sadhna guidance email to sumitgirdharwal@yahoo.com or call us on 9540674788. For more information visit http://www.baglamukhi.net or http://www.yogeshwaranand.org